Sun. Jun 7th, 2026

महिला सशक्तिकरण केंद्र हेतु रिक्त पदों में भर्ती  प्रक्रिया में शिथिलता।

बलरामपुर  जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री बसंत मिंज ने बताया है कि मिशन शक्ति अंतर्गत जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र हेतु रिक्त पदों के भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर जिला मिशन समन्वयक, जेन्डर विशेषज्ञ, वित्तीय एवं समन्वयक, कार्यालय सहायक, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर तथा मल्टी टास्क स्टाफ के 1-1 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था।

प्राप्त आवेदन पत्रों का समिति द्वारा स्क्रूटनी कर पात्र-अपात्र की सूची जारी कर दावा आपत्ति आमंत्रित की गई थी।  जिसमें अभ्यर्थियों के द्वारा आवेदन पत्र में राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न नहीं किये जाने पर अपात्र किया गया है। संचालनालय, महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ के द्वारा उक्त निर्देश को शिथिल करते हुए राजपत्रित अधिकारी के साथ-साथ स्वंय के द्वारा सत्यापित अनुभव प्रमाण पत्र भी मान्य किये जाने का निर्देश प्राप्त हुए हैं।

उक्तानुसार जो अभ्यर्थी राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न नहीं किये जाने पर अपात्र हुए हैं, वे उक्त सूची में पात्र होंगे। शेष कंडिकाएं यथावत् रहेंगे।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed