Thu. Apr 23rd, 2026

नगर पालिका में कांग्रेस पार्षद शकीना परवीन बनी नेता प्रतिपक्ष

बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर पालिका परिषद बलरामपुर के वार्ड क्रमांक 11 से नव-निर्वाचित कांग्रेस पार्षद शकीना परवीन (पलटन) को नेता प्रतिपक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। यह निर्णय जिला कांग्रेस अध्यक्ष के. पी. सिंह (नान बाबा) के नेतृत्व में लिया गया।इस मनोनयन पर श्रीमती शकीना परवीन (पलटन) ने कांग्रेस पार्टी, जिला अध्यक्ष के. पी. सिंह देव (नान बाबा) जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह (राजू) और समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा—

यह मेरे लिए गौरव की बात है कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया। मैं पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ जनता की आवाज को नगर पालिका परिषद में मजबूती से उठाऊंगी और विपक्ष की जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाते हुए पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगी।”
उन्होंने आगे कहा कि यह जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि जनसेवा के एक नए अवसर की शुरुआत है। वे स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों की निगरानी और पारदर्शिता के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी शकीना परवीन (पलटन) को शुभकामनाएं दीं और संगठनात्मक एकता को और मज़बूत करने की बात कही।

Related Post