Sun. Jun 7th, 2026

आरागाही में समाधान शिविर का आयोजन हुआ संपन्न।

सुशासन समाधान शिविर की कड़ी में विकासख्डं रामचन्द्रपुर के आरागाही में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अनुविभागीय अधिकारी देवेंद्र प्रधान के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उन्होंने स्टॉलों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने भी विभागीय स्टॉल का अवलोकन कर शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली।

शिविर में हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी, आयुष्मान कार्ड, किसान किताब, वन अधिकार पत्र, लखपति दीदी सम्मान प्रमाण पत्र, श्रम कार्ड, राशनकार्ड एवं बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह जी,जनपद उपाध्यक्ष सुनील तिवारी जी,जिला पंचायत सदस्य बद्री यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया लाल अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता,शैलेश गुप्त,श्रीमती शर्मिला गुप्ता,मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष दयाल विश्वास,जनपद पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बी. डी.लाल गुप्ता,श्रीमती सुनीता गुप्ता, जनपद सदस्य श्रीमती सुराजमुनीया उईके, जनपद सदस्य महेश्वर जगते, मंडल महामंत्री बासुदेव राय,महामंत्री सिद्धार्थ यादव, पार्षद विकास गुप्ता,नंदकिशोर गुप्ता, विक्रम गुप्ता,धर्मप्रकाश केसरी,आकाश तिवारी, एवं सभी पंचायतों के सरपंच, पंच एवं अन्य कई वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता उपस्थित रहे।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed