Thu. Apr 23rd, 2026

बसंतपुर पुलिस की बड़ी सफ़लता अपहृत युवक को किया सकुशल बरामद।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपहरण और फिरौती के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। मात्र 24 घंटे के भीतर अपहृत युवक को सकुशल छुड़ाकर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने युवक के भाई से 3 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस के अनुसार, रजखेता निवासी बृजेश सिंह ने 8 अगस्त 2025 को अपने भाई विजय मरकाम के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। बृजेश के मुताबिक, 7 अगस्त को अज्ञात व्यक्ति ने विजय के मोबाइल से फोन कर 3 लाख रुपये की मांग की और धमकी दी कि रकम न देने पर विजय की हत्या कर दी जाएगी। 8 अगस्त को भी यही धमकी दोहराई गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक की, जो बीजपुर (उत्तर प्रदेश) में मिली। तुरंत टीम रवाना होकर पुलिस ने टावर पैनल रूम से विजय मरकाम को सकुशल बरामद किया। दोनों ने जुर्म कबूल किया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेंद्र सोनी, चौकी प्रभारी वाड्रफनगर धीरेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक पंकज पार्ते, आरक्षक अनिल पंडवार और विवेक कुमार की अहम भूमिका रही।

Related Post