Sun. Jun 7th, 2026

सेजेस अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश प्रारंभ,

बलरामपुर। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बलरामपुर में शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभिभावक एवं विद्यार्थी 10 अप्रैल से 05 मई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए राज्य शासन की आधिकारिक वेबसाइट cgschool.in के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विद्यालय प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कक्षा 1ली से लेकर कक्षा 12वीं तक विभिन्न कक्षाओं में सीमित सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा 1ली में 50 सीट, कक्षा 2री में 21 सीट, कक्षा 3री में 17 सीट, कक्षा 4थी में 10 सीट, कक्षा 5वीं में 08 सीट, कक्षा 6वीं में 05 सीट, कक्षा 7वीं में 05 सीट, कक्षा 8वीं में 05 सीट, कक्षा 9वीं में 03 सीट तथा कक्षा 10वीं में 04 सीट निर्धारित की गई हैं।
वहीं कक्षा 11वीं में जीव विज्ञान, गणित एवं वाणिज्य संकाय के लिए 50-50 सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन मंगाए गए हैं। विद्यालय प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्तमान में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधनों एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि उनके बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिल सके।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed