Sun. Jun 7th, 2026

एक अधिकारी कई कार्यालय की जिम्मेदारी लगे भ्रष्टाचार के आरोप।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में जल संसाधन विभाग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें विभाग के एक अधिकारी पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लग ते रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जल संसाधन विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता सुजीत कुमार गुप्ता, जिनका मूल पदस्थापन पेंड्रा-मरवाही में बताया जाता है, वर्तमान में बलरामपुर में पदस्थ हैं। आश्चर्य की बात यह है कि उन्हें यहां एक से अधिक कार्यालयों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

सूत्रों के अनुसार, रामानुजगंज में पदस्थ कार्यपालन अभियंता द्वारा भी उन्हें अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि उनके कार्यकाल के दौरान कई बार भ्रष्टाचार के आरोप सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद विभागीय स्तर पर उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

विभाग के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सुजीत कुमार गुप्ता द्वारा किए गए कथित भ्रष्टाचार के कई प्रमाण मौजूद हैं। आरोप है कि वर्ष 2022-23 में उन्होंने फर्जी तरीके से चपरासी बनकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बलरामपुर से लाखों रुपये का गबन किया। इतना ही नहीं, वर्तमान समय में भी कार्यपालन अभियंता के साथ मिलकर लगभग 20 लाख रुपये के गबन का प्रयास किए जाने की बात सामने आई है।

इस पूरे मामले ने विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों का कहना है कि यदि समय रहते जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो इससे विभाग की छवि और अधिक खराब हो सकती है। अब देखना यह होगा कि संबंधित अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed