Tue. Jul 21st, 2026

राजस्व, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य की गहन समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

बलरामपुर, रामानुजगंज कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु से जुड़ी प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों, अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को फील्ड स्तर पर नियमित समीक्षा कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति लाकर जिले की रैंकिंग बेहतर बनाए। कलेक्टर ने पीजी पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी लेते हुए सभी विभागों को शिकायतों एवं आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर आर. एस. लाल,चेतन बोरघरिया, आर.एन. पाण्डेय, सहित सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Post