Wed. Oct 21st, 2026

संचालित झूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,

खरसिया। शहर के टाउन हॉल मैदान में संचालित मीना बाजार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। बड़े आकाश झूले से गिरने के कारण 39 वर्षीय नकुल निषाद की मौत हो गई। मृतक की पहचान पठानपारा निवासी नकुल निषाद, पिता रामप्रसाद निषाद, के रूप में हुई है। घटना के बाद शव को खरसिया सिविल अस्पताल में रखा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नकुल निषाद की मौत बड़े आकाश झूले से गिरने के बाद हुई। हालांकि, हादसे के वक्त वे झूले में सवार थे या किन्हीं अन्य परिस्थितियों में नीचे गिरे, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

हादसे के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या मीना बाजार में संचालित झूलों की सुरक्षा व्यवस्था का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है? क्या झूलों के संचालन से पहले आवश्यक सुरक्षा मानकों और तकनीकी जांच की प्रक्रिया का पालन किया गया था? हालांकि, इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।

यह हादसा मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण सवाल छोड़ गया है। अब देखना होगा कि संबंधित प्रशासन मामले की जांच कर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाता है।

Related Post