Sun. Jun 7th, 2026

बिहार से 2 आरोपी को किया गया गिरफ्तार एमसीबी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

मिली जानकारी के अनुसार,प्रार्थी- सूरज लाल सिंह निवासी- झुमरियापारा, शिवपुर थाना-खडगंवा जिला एमसीबी (छ.ग.) का थाना आकर आवेदन दिया की 5 दिसम्बर 2024 को प्रार्थी के मोबाईल पर अज्ञात मोबाईल नम्बर से कॉल आया। फोन करने वाले ने अपने आप को जियो कंपनी का प्रतिनिधि बताया और कहा की आप के मोबाइल नम्बर को 4 जी से 5 जी नेटवर्क में एक्टिव करने और कंपनी का कॉल आने पर 1 दबाने का झांसा देकर 5 दिसम्बर 2024 से 7 जनवरी 2025 के बीच प्रार्थी- के सेन्ट्रल बैंक के खाते से कुल 9,07,012 ( नौ लाख सात हजार बारहरूपये) ट्रांजेक्शन कर फ्रॉड कर लिया गया।

प्रार्थी -की रिपोर्ट पर थाना खडगंवा के अप.क्र 302/24 धारा 318 ( 4 ) बीएनएस एवं 66 (डी) आई. टी. एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक एमसीबी चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी दीपिका मिंज के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर प्रकरण की गहन जांच की गई
जांच में पाया गया की प्रार्थी के सिम को हैक
कर ई-सिम के माध्यम से पूरे प्रकरण में सूक्ष्मता से गहन विश्लेषण किया गया एवं पीएम किसान योजना के नाम से एपीके फाईल बनाकर धोखाधड़ी करने वाले अज्ञात सायबर अपराधियों की पतासाजी कर जिला जमुई बिहार के साइबर अपराधियों को गिरप्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय( जमुई बिहार से ट्रांजिस्ट रिमाण्ड )पर सायबर अपराधियों को (छत्तीसगढ़) लाया गया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोबाईल और डेबिट कार्ड को जप्त कर उनके खातो को फ्रिज कराया गया है। आरोपियों द्वारा अन्य राज्य मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों में भी अपराध घटित किया गया है। आरोपियों द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार हुए आरोपी
1- अमेष कुमार दास आ. लखन दास उम्र करीब 22 वर्ष निवासी-ग्राम- चौफला थाना -चन्द्रमण्डी जिला- जमुई बिहार

2- राजेश वास आ.लखन दास उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी -ग्राम -चौफला थाना -चन्द्रमण्डी जिला जमुई बिहार

जप्त मशरूका.

(1) 02 नग एन्ड्रोईड मोबाईल हैण्डसेट कीमत लगभग 60000/ रुपये

(2.) डेबिट कार्ड 02 नग

(3) सिम कार्ड 04 नग

ज्ञात हो कि पूर्व में भी सायबर टीम कर चुकी है कार्यवाही.

 

Related Post

You Missed

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।