Sun. Jun 7th, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह का ज़ोरदार स्वगात ।

एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत आज बिहार राज्य के औरंगाबाद लोकसभा के पूर्व सांसद भाजपा नेता सुशील कुमार सिंह जी “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के छत्तीसगढ़ के प्रभारी, मिशन बिहार के तहत
सुशील कुमार सिंह रामानुजगंज पहुंचे, जहां अपने पारिवारिक सदस्य सृष्टि नारायण सिंह राष्ट्रीय संगठन महासचिव महिला विंग अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के रामानुजगंज स्थित निवास पर पहुंचने पर स्थानीय भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सुशील सिंह का ज़ोरदार स्वगात किया , जहाँ पूर्व सांसद ने पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ से परिचय बैठक पर विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की एवं कार्यकर्ताओं को बिहार चुनाव मे आने हेतु आमंत्रित किया । उन्होंने बताया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है, जिसके तहत हर प्रवासी बिहारी तक पहुंचने की बीजेपी ने “मिशन बिहार” के तहत एक व्यापक योजना बनाई है , जिसके तहत पार्टी के नेता अलग-अलग राज्यों में बसे बिहार के लोगों के साथ मुलाकात करेंगे , इसके लिए एक विशेष टीम गठित की गई है जो प्रमुख शहरों में जाकर लोगों को भाजपा के साथ प्रवासी बिहारीयो को जोड़ने का काम करेंगे , बिहार में एनडीए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी साथ साथ प्रवासी बिहारीयो से आगामी विधानसभा चुनाव में सहयोग देने की अपील की जाएगी सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस कार्यक्रम को व्यापक प्रचार किया जाएगा । पूर्व सांसद में बताया कि लगभग 2 करोड़ बिहारी रोजगार की तलाश में देश भर के विभिन्न राज्यो में बसे हुए हैं , जिनसे संपर्क करने के लिए देश भर में 75 से अधिक प्रवासी टोलिया बनाई गई है जो अगले 5 महीने तक बिहार चुनाव को ध्यान में रखते हुए काम करेगी कार्यक्रम के तहत विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक समूह से संवाद किया जाएगा ।

इस स्वागत एवं सार्थक चर्चा के दौरान प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया लाल अग्रवाल व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण केसरी, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री शैलेश गुप्ता, युवा मोर्चा महामंत्री अश्वनी गुप्ता , जनपद उपाध्यक्ष सुनील तिवारी , नारद यादव, पूर्व पार्षद उमेश सिंह गहरवार संजय गुप्ता, धर्म प्रकाश केसरी एवं पारिवारिक सदस्यों की उपस्थिति रही ।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed