तेज हवाओं को दरकिनार करते हुए आज एक हेलिकाप्टर बलरामपुर के जनपद पंचायत शंकरगढ़, ग्राम पंचायत हरगवां के ढोढरीकला, कोरवाटोली नवापारा में उतरा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नें शिविर में कई घोषणायें की हरगवा ग्राम पंचायत में 10 लाख की लागत से सीसी रोड़, समुदायिक भवन, झीकी नाला में पुलिया निर्माण, हैंडपंप व बोरवेल आदि की घोषणा की।
इस दौरान सामरी विधायक श्रीमती उद्धेष्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीणनजन, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ,प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रमनलाल, वनमण्डलाधिकारी श्री आलोक कुमार बाजपेई, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर मौजूद रहे।
ढोढरीकला में उतरा मुख्यमंत्री का हेलिकाप्टर। जनहित में की कई घोषणायें ।

