रेहला (पलामू) झारखंड से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक शादीशुदा महिला राखी देवी, जो झारखंड की रहने वाली है, जिसका थाना गढ़वा बताया गया है जो 3 बच्चों के पिता श्रीराम गुप्ता के साथ फरार हो गई है। श्रीराम गुप्ता स्थानीय बाजार में कपड़े का व्यवसाय करता था और राखी देवी अक्सर उनकी दुकान पर आया करती थीं।
जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच फोन पर बातचीत का सिलसिला लंबे समय से चल रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और राखी देवी ने श्रीराम गुप्ता पर साथ भागने का दबाव बनाया। आखिरकार दोनों अपने निजी वाहन Swift गाड़ी संख्या JH 14 F 8102 में सवार होकर फरार हो गए।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद श्रीराम गुप्ता के पिता गोविंद साव ने रेहला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है और स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि उनके बेटे या वह गाड़ी कहीं दिखाई दे, तो तुरंत संपर्क करें। उन्होंने एक मोबाइल नंबर 9955159757 भी साझा किया है जिस पर सूचना दी जा सकती है।
यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि राखी देवी न केवल विवाहित हैं, बल्कि बच्चों की मां भी हैं। इस तरह की घटनाएं समाज में गंभीर सवाल खड़े करती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों की तलाश जारी है।

