डेहरी डालमिया नगर में 79वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न-ए-आज़ादी के शुभ अवसर पर शहर स्तरीय फुटपाथ विक्रेता संघ द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डेहरी बाज़ार स्थित गांधी आश्रम के सामने आयोजित हुआ, जहां संघ के अध्यक्ष अब्दुल कलाम आज़ाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फुटपाथ विक्रेता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से नरेंद्र कुमार गुप्ता, डब्लू अंसारी, जन्नत अंसारी, जावेद अंसारी, भोला राईन, दिलशाद राईन, धर्मेंद्र कुमार, महेश कुमार, प्रमोद यादव, आलिम राईन, राजू राईन, छोटू चौधरी, गुड्डू गुप्ता, शाहरुख आलम और दिलीप कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल हुए।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया और देशभक्ति गीतों से वातावरण गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने देश की आजादी में शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि आज का दिन सिर्फ उत्सव का नहीं, बल्कि देश के प्रति कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लेने का अवसर है। इस मौके पर बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास और एकता के साथ मनाया।