Sat. Mar 7th, 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कई महतारी सदन की स्वीकृति।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 07 महतारी सदन का स्वीकृति आदेश जारी किया गया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रति महतारी सदन की लागत 30 लाख रुपये, कुल 02 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई है। जिले के विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के ग्राम सनावल, त्रिकुण्डा एवं महावीरगंज, विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम रघुनाथनगर, सुलसुली, विकासखण्ड मुख्यालय शंकरगढ़ तथा विकासखण्ड मुख्यालय कुसमी में महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा

Related Post