Sun. Jun 7th, 2026

मानवता शर्मसार सड़क किनारे मिली लावारिस नवजात बालिका,

बलरामपुर/रामानुजगंज जिले में मानवता को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक अज्ञात नवजात बालिका सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 05 अप्रैल 2026 को चाइल्ड हेल्पलाइन बलरामपुर की टीम को सूचना मिली कि वाड्रफनगर क्षेत्र अंतर्गत चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर के बलंगी रोड किनारे एक नवजात शिशु पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और बालिका को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। बताया गया है कि नवजात बालिका को फिलहाल “रचना” नाम दिया गया है, जो एक काल्पनिक नाम है। प्राथमिक सुरक्षा एवं उपचार के लिए उसे तत्काल जिला अस्पताल बलरामपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकीय देखरेख में उसका संरक्षण किया जा रहा है। बालिका की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग लगातार नजर बनाए हुए हैं।

इस संबंध में जिला बाल संरक्षण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, बलरामपुर-रामानुजगंज ने जानकारी देते हुए जिलेवासियों से अपील की है कि यदि इस नवजात बालिका के संबंध में किसी व्यक्ति, परिवार या अभिभावक को कोई जानकारी हो अथवा किसी प्रकार का दावा-आपत्ति प्रस्तुत करना हो, तो वे 07 दिवस के भीतर अपना आवेदन कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में प्रस्तुत कर सकते हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि में दावा-आपत्ति प्राप्त होने पर नियमानुसार आवश्यक जांच एवं कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा है कि नवजात को इस तरह सड़क किनारे छोड़ देना बेहद अमानवीय और चिंताजनक है।

यह घटना समाज को सोचने पर मजबूर करती है कि आज भी मासूम बच्चों के साथ ऐसी परिस्थितियां क्यों उत्पन्न हो रही हैं। फिलहाल प्रशासन द्वारा बालिका की सुरक्षा और भविष्य को लेकर आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed