रामानुजगंज। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) रामानुजगंज में प्रशिक्षण सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। संस्थान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विभिन्न ट्रेडों में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु 17 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।
संस्थान के प्राचार्य के अनुसार अभ्यर्थी स्वयं अथवा निकटतम लोक सेवा केंद्र (सीएससी) के माध्यम से विभागीय वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को प्रवेश विवरणिका-2026 का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है, ताकि आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
संस्था के अनुसार ऑनलाइन आवेदन के बाद मेरिट सूची तैयार की जाएगी तथा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार दस्तावेजों का सत्यापन, प्रवेश आवंटन एवं संस्थान स्तर पर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विभाग द्वारा जारी अस्थायी काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जुलाई एवं अगस्त माह में विभिन्न चरणों में प्रवेश कार्य संपादित होंगे।
संस्थान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रवेश से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा तकनीकी सहायता के लिए अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रामानुजगंज से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही सभी इच्छुक युवाओं से समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है, ताकि वे तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के बेहतर अवसरों का लाभ उठा सकें।
आईटीआई रामानुजगंज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 24 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन।

