बलरामपुर, रामानुजगंज,रबी वर्ष 2026-27 में किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कृषि विभाग किसानों की मांग के अनुरूप बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित कर रहा है। इसी कड़ी में वाड्रफनगर विकासखंड की सहकारी समितियों में रबी फसलों के बीजों का भंडारण किया जा रहा है। निर्धारित 145 क्विंटल के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 128 क्विंटल बीज का भंडारण हो चुका है, जो लक्ष्य का लगभग 88 प्रतिशत है।
उप संचालक कृषि रामचंद्र भगत ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे रबी फसलों की बोने के लिए समय पर सहकारी समितियों से प्रमाणित बीज प्राप्त करें। उन्होंने किसानों से अनुशंसित फसल किस्मों और उन्नत तकनीकों को अपनाकर अधिक उत्पादन लेने का आग्रह किया है।

