रामानुजगंज,छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर (रामानुजगंज) अंतर्गत ग्राम पंचायत नगरा में ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ अभियान के तहत एक भव्य मंडल स्तरीय जन-चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची में पारदर्शिता, प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रभारी अजय सोनी, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, मण्डलम अध्यक्ष प्रेमसागर सिंह, सुकुमार मंडल, दिपक सिंह, खलीफा अंसारी, नेपाल सिंह (पूर्व सरपंच), गुलाम अली, अब्दुल अंसारी, हरicharण सिंह, जगदेव अगरिया, पप्पु सिंह, अनिल यादव, उपेन्द्र सोनी, उदय विश्वकर्मा, भसिह दास, जवाहर नगरीया, रघुराम, अनवर अंसारी, कृष्णा मंडल, तुलसी सिंह सहित कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह अभियान केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आम नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

