Fri. Oct 23rd, 2026

October 2025

स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला प्रधान पाठक गिरफ्तार।

बलरामपुर ज़िले के वाड्रफनगर अंतर्गत शिक्षा के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाले एक प्रधान पाठक को वाड्रफनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि शिक्षक ने स्कूल की एक नाबालिग छात्रा को अपने कार्यालय में अकेले बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की।

मामला सामने आने के बाद, भयभीत छात्रा ने घर जाकर परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद छात्रा के परिजन तत्काल चौकी वाड्रफनगर पहुँचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल मामला दर्ज किया और आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। सूत्रों के मुताबिक, प्रार्थी की नाबालिग बेटी स्कूल में पढ़ती है। आरोपी प्रधान पाठक ने उसे किसी बहाने से स्कूल के कार्यालय में बुलाया और वहाँ उसके साथ गलत हरकत की। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

जांच अधिकारी एसडीओपी वाड्रफनगर राम अवतार ध्रुव के निर्देशन में पुलिस टीम ने फरार आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी वारदात के बाद से ही गाँव से फरार था, लेकिन पुलिस ने मुखबिरों की मदद से उसकी घेराबंदी की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को उसके गाँव से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आज, मंगलवार को आरोपी प्रधान पाठक को विधिवत गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

भवानीपुर: दबंगों द्वारा सड़क की जुताई, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा आवेदन, करवाई के आदेश जारी।

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के तातापानी थाना चौकी अंतर्गत ग्राम भवानीपुर में दबंगई का एक और मामला सामने आया है। उप सरपंच विपत गुप्ता एवं ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की सार्वजनिक सड़क को जोतकर उस पर अवैध रूप से धान की फसल लगा दी गई है। इस संबंध में गांव के लोगों ने तहसीलदार को आवेदन सौंपा है, जिसमें तेतर डिह के दबंग पृथ्वीनाथ सिंह और बालगोविन्द सिंह का नाम प्रमुखता से लिया गया है।सरपंच सीताराम एवं ग्रामीणों का कहना है कि यह जमीन खसरा नंबर 179 रकबा 0.34 हेक्टेयर और खसरा नंबर 142 रकबा 0.343 हेक्टेयर पर स्थित है, जो ग्राम भवानीपुर में सड़क के रूप में उपयोग में लाई जा रही थी। लेकिन दबंगों ने इस भूमि को अपने कब्जे में लेकर जोताई कर दी और उस पर धान की फसल बो दी। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है। इस घटना की सूचना तहसीलदार को दी गई, जिस पर उन्होंने त्वरित संज्ञान लेते हुए हल्का पटवारी से स्थल निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के आदेश दिए। चौकी तातापानी के प्रभारी द्वारा दिनांक 22 सितंबर 2025 को पत्र क्रमांक 1381/2025 के माध्यम से तहसील कार्यालय को जांच रिपोर्ट भेजी गई है। साथ ही पंचनामा रिपोर्ट की छायाप्रति भी संलग्न कर दी गई है। ग्रामीणों की मांग है कि सार्व जनिक सड़क पर अवैध कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और गांव की सड़क को पुनः पूर्ववत स्थिति में बहाल किया जाए। तहसील प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस पूरे मामले ने एक बार फिर से ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे भूमि कब्जा विवादों और प्रशासनिक व्यवस्था की परीक्षा को उजागर कर दिया है। देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर कितनी गंभीरता से कदम उठाता है।

चिरमिरी संजय कुमार सिंह के रेलवे पटरी मे मिला। सर धर से अलग ।

चिरमिरी रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक का शव रेलवे पटरी मे सर धर से अलग हालत में मिला। सूत्रों के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों को कहना है कि शव की हालत देख कर प्रथम दृस्य में आत्महत्या का मामला लग रहा है पर सच्चाई तो जांच के बाद ही पता चलेगा। इसकी सुचना जैसे ही चिरमिरी पुलिस को मिली तो थाना प्रभारी सहित पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान संजय कुमार सिंह के नाम पर की गई है। मृतक संजय चिरमिरी के हल्दीबाड़ी का रहने वाला था। इसकी जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार मौके पर पहुचे और शव की पहचान कि गई प्रथम दृष्टिय में
आत्महत्या का मामला लग रहा है पर आत्महत्या का कारण अभी तक पता नही चल पाया है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और डेथ बॉडी को पीएम के लिए लेजाया गया हैइस घटना से लोगो मे दुख का लहर छाया हुवा है ।

रामचन्द्रपुर दिव्यांग शंकर को गंभीर स्थिति में हुआ निःशुल्क उपचार।

बलरामपुर जिले के विकासखण्ड रामचन्द्रपुर अंतर्गत ग्राम चाकी निवासी 32 वर्षीय शंकर गुप्ता पहले से ही शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं। रोज़ की तरह वे घर लौट रहे थे, इस दौरान आकस्मिक दुर्घटना में शंकर के पैर की हड्डियाँ चार जगहों से टूट गईं जिनमें घुटने का पटेला, फीमर और लांग बोन क्षति हुई। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि स्थिति गंभीर है और सर्जरी ही एकमात्र उपाय है। इलाज का अनुमानित खर्च लगभग 80 हजार रुपये बताया गया। सीमित साधनों वाला परिवार असमंजस में था कि इतनी बड़ी रकम कहाँ से लाए। परन्तु आयुष्मान भारत योजना उनके लिए संजीवनी बनकर आई। योजना के अंतर्गत उनका पूरा ईलाज निःशुल्क हुआ सर्जरी, सीटी स्कैन और दवाइयाँ सभी इसी योजना के तहत कवर हुईं। सर्जरी सफल रही और अब शंकर की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में वे पुनः खड़े होने की कोशिश कर रहे हैं। इलाज पूरा होने के बाद शंकर भावुक स्वर में कहते हैं, मैं पहले से दिव्यांग हूँ, दुर्घटना के बाद लगा कि अब शायद जीवनभर चल नहीं पाऊँगा। लेकिन आयुष्मान योजना मेरे लिए वरदान बन गई। यदि आयुष्मान योजना न होती तो मेरा ईलाज संभव नहीं था। सरकार की इस योजना ने मुझे न सिर्फ ईलाज, बल्कि दोबारा जीने का हौसला दिया है। शंकर गुप्ता की यह कहानी बताती है कि जब सरकारी योजनाएं सही जरूरतमंद तक पहुँचती हैं, तो वे किसी के लिए नया जीवन बन जाती हैं।

अवैध रूप से संचालित मेडिकल एवं पैथोलैब को किया गया सील।

बलरामपुर जिले में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक/पैथोलैब/नर्सिंग होम एवं मेडिकल स्टोर में उपचार करने वालों झोला छाप डॉक्टरों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय बलरामपुर में निरीक्षण कर अवैध रूप से उपचार करने वाले संस्थाओं पर नियमानुसार कार्यवाही की गई। स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नगरपालिका क्षेत्रान्तर्गत सृष्टि मेडिकल स्टोर एवं नीलम हाईटेक डायग्नोस्टिक कलेक्शन सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सृष्टि मेडिकल स्टोर के संचालक द्वारा मेडिकल स्टोर में अवैध रूप से उपचार करना एवं बगैर फार्मासिस्ट के दवाओं का विक्रय करना पाया गया। इसी प्रकार नीलम हाई टेक डायग्नोस्टिक कलेक्शन सेंटर में रक्त परीक्षण एवं मरीजों को सुई लगाना व बच्चों को भाप देना पाया गया, जो छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं अनुज्ञापन अधिनियम 2013 का उल्लंघन है, जिसके तहत संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए उक्त दोनों संस्था को सीलबंद कर दिया गया है।

अतिथि शिक्षकों की होगी भर्ती जिला शिक्षा अधिकारी ।

बलरामपुर जिला खनिज न्यास संस्थान निधि से जिले के विभिन्न स्कूलों में अध्यापन कार्य हेतु अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की जानी है। जिसके अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी, हाई स्कूल केसारी, हाई स्कूल मरकाडांड में गणित के शिक्षक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयनगर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरकौल में रसायन के शिक्षक व शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजगंज में भौतिक शास्त्र के शिक्षक की पूर्ति की जाएगी। चयन के लिए अभ्यर्थी को संबंधित विषय में द्वितीय श्रेणी में स्नातकोत्तर एवं बीएड अनिवार्यता होगी। अतिथि शिक्षक की नियुक्ति शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 31 अप्रैल 2026 तक होगी। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित प्राचार्यों को स्वीकृत पदों पर शैक्षणिक व्यवस्था हेतु पदों की पूर्ति 10 अक्टूबर 2025 तक करने के निर्देश दिये हैं। आवेदक द्वारा आवेदन संबंधित विद्यालय/अध्यक्ष, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के नाम पर प्रस्तुत करना होगा।