Sun. Jun 7th, 2026

ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन मार्च को।

बलरामपुर जिला परियोजना अधिकारी, जिला साक्षरता मिशन ने जानकारी दी है कि उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन 23 मार्च 2025 को किया जाना है। जिसके तहत जिले में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा 23 मार्च 2025, दिन रविवार को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक आयोजन किया जाएगा। शिक्षार्थी सुविधानुसार उक्त समय के भीतर आंकलन में सम्मिलित हो सकेंगे। शिक्षार्थी को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 03 घण्टे का समय दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। परीक्षा हेतु जिले में कुल 495 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। उक्त परीक्षा में 18286 महिला 9923 पुरुष कुल 28209 शिक्षार्थियों को सम्मिलित कराया जाना है। परीक्षा तिथि को परीक्षा केन्द्रों के मॉनिटरिंग हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तर पर मॉनिटरिंग के लिए अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी परीक्षा केन्द्रों हेतु केन्द्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक सह मूल्यांकनकर्ता नियुक्त कर लिया गया है।

परीक्षा के पूर्व ग्राम/वार्ड प्रभारी स्वयंसेवी शिक्षक की सहायता से प्रत्येक पंजीकृत शिक्षार्थी के घर-घर संपर्क कर शिक्षार्थी का नाम, नामांकन क्रमांक, परीक्षा की तिथि समय व परीक्षा केन्द्र का नाम स्पष्ट लिखा हुआ शिक्षार्थी पर्ची का वितरण कराया जा रहा है साथ ही कलेक्टर के मार्गदर्शन में परीक्षा से संबंधित समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed