बलरामपुर जिले में हाथी का हमला, दंपति गंभीर रूप से घायल
बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम फुलवार में शनिवार शाम लगभग 7:30 बजे एक हाथी ने अचानक हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब उस्मान अंसारी और उनकी पत्नी अमीना बीबी अपने खेत में गेहूं काट रहे थे। तभी अचानक पहुंचे हाथी ने दोनों पर हमला कर दिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी ने अमीना बीबी के हाथ को नोच कर धड़ से अलग कर दिया है। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को रामानुजगंज के 100 बिस्तरीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने अमीना बीबी की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगे रेफर कर दिया है।
इस हमले से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी के आतंक को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
जिससे भविष्य में ऐसी घटना ना हो सके।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिला को रामानुजगंज के 100 विस्तरीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, अमीना बीबी को स्थिति नाजुक बनी हुई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
सोन नदी के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जनपद पंचायत में हुए इस चुनाव में किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके चलते श्रीमती गुप्ता का निर्वाचन सर्वसम्मति से हुआ। उनके निर्वाचन के बाद स्थानीय लोगों एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। 
सरपंच द्वारा बताया गया कि घर के सामने स्थित खलिहान में जौ एवं सरसों की फसल रखी गई थी। अचानक आग लगने के कारण खलिहान में रखी फसल जलकर राख हो गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरा घर जलकर खाक हो गया।
