Sun. Jun 7th, 2026

100 बिस्तरीय अस्पताल रामानुजगंज का

बलरामपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत कुमार सिंह एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री स्मृति एक्का द्वारा 100 बिस्तरीय अस्पताल रामानुजगंज का औचक निरीक्षण किया गया।

डॉ. बसंत कुमार सिंह ने ओपीडी पहुंचकर दैनिक उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। तत्पश्चात पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंच उन्होंने बच्चों के माताओं से बात कर दी जा रही सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने प्रभारी चिकित्सक को अस्पताल परिसर में आवश्यक साफ-सफाई व्यवस्थित करने निर्देशित किया। उन्होंने प्रभारी अधिकारी से अस्पताल में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।

डॉ. सिंह ने दवाई भंडारण कक्ष का जायजा लेते हुए दवा व आवश्यक उपकरणों का सही रख-रखाव करने के निर्देश दिए। उन्होंने 100 बिस्तरीय अस्पताल में आम जनता के सुविधा हेतु ओटी, ब्लड स्टोरेज सेंटर, डायलिसिस यूनिट जल्द चालू करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। डॉ. सिंह ने अपने औचक निरीक्षण में साफ-सफाई में नाराजगी जाहिर करते हुए प्रभारी चिकित्सक व स्टोर प्रभारी को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के अन्दर व्यवस्था में सुधार करने हेतु निर्देशित किया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री स्मृति एक्का ने कायाकल्प कार्यक्रम अंतर्गत राज्य से होने वाले बाह्य मूल्यांकन हेतु तैयारी करने निर्देशित किया।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed