Sat. Mar 7th, 2026

सहायक जिला समन्वयक व लेखापाल रिक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित

बलरामपुर-रामानुजगंज जिला में मिली जानकारी के अनुसार जिला पंचायत अंतर्गत

डिस्ट्रीक्ट प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं जिला पंचायत संसाधन केंद्र में 1-1 पद कुल 02 पदों की पूर्ति किया जाना है। जिसमें सहायक जिला समन्वयक के 01 एवं लेखापाल के 01 रिक्त पद भरा जाना है। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। योग्य अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित आवेदन पत्र में भरकर 22 अप्रैल 2025 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज में स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला पंचायत के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।

 

Related Post