Sun. Jun 7th, 2026

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विद्यार्थियों का प्रवेश प्रारंभ

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलरामपुर में शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए विद्यार्थियों की ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। कक्षा 1ली से 12वीं तक के विद्यार्थी सीजी स्कूल डॉट इन के माध्यम से 10 अप्रैल से 05 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेगें।

विदित हो कि संस्था में 10 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कक्षा 11 वीं में प्रवेश के लिए पहले प्राथमिकता दी जायेगी। साथ ही महतारी दुलार योजना अंतर्गत कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। कक्षा 1ली में प्रवेश हेतु विद्यार्थी की आयु 05 वर्ष 06 माह से 06 वर्ष 06 माह के मध्य होनी चाहिए। चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी होने के पश्चात् विद्यार्थियों द्वारा स्थानांतरण प्रमाण पत्र की मूल कॉपी के साथ अन्य दस्तावेज जमा किये जायेगें।

इस संस्था में वर्तमान में कक्षा 1ली के 50 सीट, कक्षा 2री में 13 सीट, कक्षा 3री में 10 सीट, कक्षा 04थी के 02 सीट, कक्षा 05वीं के 03 सीट, कक्षा 06वीं के 04 सीट, कक्षा 07 वीं के 04 सीट, कक्षा 8वीं के 02 सीट, कक्षा 10वीं के 03 सीट, कक्षा 11वीं के जीव विज्ञान, गणित, वाणिज्य संकाय के 50-50 सीट, तथा कक्षा 12 वीं जीव विज्ञान संकाय के 18 सीट, गणित संकाय के 41 सीट एवं वाणिज्य संकाय के 29 सीटों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।

Related Post

You Missed

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।