Sat. Mar 7th, 2026

जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए – डॉ गांगले।

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी डॉ भीमराव आम्बेडकर जी की 134 वी जन्म जयंती कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में मनाई गई जिसमें डॉ लखन गांगले ने बताया कि आम्बेडकर कोई व्यक्ति नही बल्कि एक विचारधारा हैं जिसे हम सब को समझना होगा आम्बेडकर जी ने सदैव सर्व हित के लिए कार्य किया वे किसी एक तबके या समाज के नेता नही बल्कि सभी वर्गों का विकास करने वाली शख्शियत थी। 

 

उन्होंने कहा कि किस प्रकार बाबा साहेब का जीवन विप्पतियों से गुजरा हैं जिन विपत्तियों को दूर करने का शिक्षा ही मात्र ऐसा उपाय हैं जो व्यक्ति के जीवन मे बदलाव लाता हैं ओर शिक्षित व्यक्ति समाज मे अपनी अलग जगह स्थापित करता हैं बाबा साहब कहते थे कि व्यक्ति का जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए अर्थात हम सभी को कर्म की प्रधानता रखनी चाहिए ताकि जीवन मे हमे लोग हमारे अच्छे कामो से याद कर सके,

 

Related Post