Sun. Jun 7th, 2026

कोल्ड स्टोरेज का भव्य शुभारम्भ। किसान सम्मेलन में बांटे गए सामग्री।

रामानुजगंज। मां कुदरगढ़ी एग्रो प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित कोल्ड स्टोरेज का भव्य उद्घाटन एवं विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

माननीय कृषि मंत्री ने संबोधन में कहा कि इस क्षेत्र के किसानों के लिये इस कोल्ड स्टोरेज का भव्य शुभारंभ एतेहासिक रहेगा एवं आगे भविष्य में रामानुजगंज के क्षेत्र के लिये मिल का पत्थर साबित होगा । मंत्री राम विचार नेताम ने किसानों को सामग्री वितरित की और किसानों से जैविक खेती करने की अपील की।

उन्होंने कृषि विभाग की सराहना करते हुए कहां की हमारे जिले की उपलब्धी कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारीयों की मेहनत से रामानुजगंज क्षेत्र जिला – बलरामपुर में मक्के की खेती एवं सरसों की खेती राज्य में सबसे ज्यादा की जा रही है।

उसी क्रम में जिले के कृषि उप संचालक रामचन्द्र भगत के द्वारा विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को अनुदान प्राप्त करने हेतु विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में किसानों की उपस्थिति एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राजकुमार गुप्ता एवं कार्यालयीन स्टाफ प्रदीप कुमार बेक, विजय कुमार गुप्ता एवं समस्त ग्रा०कृ०वि० अधिकारी, संत कुमार पैकरा, ईदन खातुन अंसारी, जगलाल एक्का, राकेश यादव, रामकृष्ण यादव, धमेन्द्र टोप्पो, देवधारी धुर्वे, उदय कुमार गुप्ता, पंकज चन्द्राकर, अंकित तिग्गा, स्वतंत्र गुप्ता, आशुतोष साव, सुनिता यादव के सहयोग से सफल किसान सम्मेलन कार्यक्रम कराया गया ।

Related Post

You Missed

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।