Sat. Mar 7th, 2026

रामचंद्रपुर- अनिरुद्धपुर मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई ।

छत्तीसगढ़ शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद, रामचंद्रपुर में कई स्थानों पर पक्के मकान बनाकर अतिक्रमण किया जा रहा था।

रामचंद्रपुर से अनिरुद्धपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण की शिकायतें लंबे समय से की जा रही थीं

सूत्रों के अनुसार, यह अतिक्रमण एक प्रभावशाली राजनीतिक पार्टी से जुड़े लोगों द्वारा किया जा रहा था, जिनके प्रभाव और दबाव के चलते स्थानीय अधिकारी व कर्मचारी कार्रवाई करने से कतरा रहे थे। प्रशासन पर दबाव बनाए रखने के लिए लगातार धौंस और धमकी का भी सहारा लिया जा रहा था।

लेकिन आज जिला कलेक्टर के निर्देशन में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए साहसिक कदम उठाया। अनुविभागीय अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी निशांत सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने अतिक्रमण स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।

प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों। यह कदम क्षेत्र में कानून व्यवस्था की बहाली की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।

Related Post