Sun. Jun 7th, 2026

कुसमी 26 करोड़ रुपए से अधिक गबन का आरोप 11 गिरफ्तार।

जिला बलरामपुर के कुसमी और शंकरगढ़ सहकारी बैंक में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों पर गबन का गंभीर आरोप । जानकारी के अनुसार आपसी मिलीभगत से कूटरचना और षड्यंत्र कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्जी बैंक अकाउंट खोले गए. फिर करोड़ों की रकम ट्रांसफर कर गबन और वित्तीय अनियमितता की गई. इस मामले में शामिल ग्यारह अधिकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है. वर्ष 2013 से शुरू हुआ फर्जी खेल बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ कुसमी में संचालित सहकारी बैंक शाखा में वर्ष 2013 से 2022 के बीच लगभग 26 करोड़ रुपए से अधिक की वित्तीय अनियमितता सामने आई. पुलिस ने सहायक मुख्य प्रवेक्षक अशोक सोनी, संस्था प्रबंधक लक्ष्मण प्रसाद देवांगन, संस्था प्रबंधक शंकरगढ़ विजय उइके, प्रभारी लिपिक तबारक अली को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा प्रभारी अतिरिक्त प्रबंधक अंबिकापुर राजेंद्र पांडेय, समिति सेवक शंकरगढ़ सुदेश यादव, सहायक मुख्य पर्यवेक्षक एतबल सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर कुसमी प्रकाश कुमार सिंह, सहायक लेखापाल जगदीश भगत, शाखा प्रबंधक कुसमी सबल राय, वरिष्ठ पर्यवेक्षक विकास चंद्र पांडवी, समेत ग्यारह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed