
उनके साथ भाजपा नगर मंत्री अब्दुल कलाम आजाद, नगर महामंत्री विजय पासवान तथा भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष शिवम कुमार भी उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी, जिन्होंने “मोदी-मोदी” के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। श्री अशोक सोनी जी ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है और बिहार में भी विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।
नगर मंत्री अब्दुल कलाम आजाद ने प्रधानमंत्री के सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। वहीं युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष शिवम कुमार ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम ने न केवल राजनीतिक दृष्टिकोण से बल्कि सामाजिक और जनसरोकार के स्तर पर भी एक नया उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

