Sun. Jun 7th, 2026

शासकीय हाई स्कूल चाकी में विदाई समारोह हुआ संपन्न।

बलरामपुर-रामानुजगंज, 30 जून 2025 — शासकीय हाई स्कूल चाकी में संकुल प्राचार्य मोहम्मद यूनुस खान के सेवानिवृत्ति अवसर पर एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संकुल के अंतर्गत आने वाले समस्त विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला शिक्षा कार्यालय से सहायक संचालक श्री ओम प्रकाश गुप्ता एवं श्री ओ. पी. पांडे ने विशेष रूप से शिरकत की।कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत उद्बोधन और खान सर के शैक्षणिक योगदानों को स्मरण करते हुए की गई। विद्यालय परिवार एवं सहकर्मियों द्वारा उनके कुशल नेतृत्व, अनुशासित कार्यशैली और सहयोगी व्यवहार की सराहना की गई। संकुल प्राचार्य के रूप में मोहम्मद यूनुस खान ने न केवल अपने विद्यालय में बल्कि संकुल स्तर पर भी शैक्षिक गुणवत्ता एवं प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्टता स्थापित की।

इस अवसर पर सहायक संचालक श्री ओम प्रकाश गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि, “खान सर एक अनुकरणीय शिक्षक एवं प्रशासक रहे हैं। उन्होंने शासकीय सेवा के दौरान हमेशा शिक्षकों से मधुर संबंध बनाए रखे और समय पर सभी शासकीय कार्यों को कुशलता से संपन्न किया। उनकी कार्यशैली हम सभी के लिए प्रेरणा है।” उन्होंने आगे कहा कि खान सर ने शिक्षा विभाग में एक अनुशासन और प्रतिबद्धता की मिसाल कायम की है।

कार्यक्रम में कई शिक्षकों ने भावुक होकर अपने अनुभव साझा किए और खान सर के साथ बिताए गए समय को याद किया। विदाई समारोह के अंत में उन्हें सम्मान स्वरूप पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

श्री खान ने अपने संबोधन में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग के साथ बिताया गया उनका यह सफर यादगार और सीखों से भरा रहा। उन्होंने सभी सहयोगियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।अंत में सभी ने उनके दीर्घायु, स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed