Sun. Jun 7th, 2026

July 2025

बलरामपुर अंतर्राज्यीय फॉरेस्ट समन्वय बैठक संपन्न।

बलरामपुर,जिले के विकासखण्ड वाड्रफनगर फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में महत्वपूर्ण अंतर्राज्यीय फॉरेस्ट समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक…

बलरामपुर आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम में कृषि मंत्री नेताम होंगे मुख्य अतिथि

बलरामपुर, जिला प्रशासन द्वारा आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम अंतर्गत 29 जुलाई 2025 को प्रातः 11 बजे सम्पूर्णता अभियान सम्मान…

बलरामपुर आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम में कृषि मंत्री नेताम होंगे मुख्य अतिथि

बलरामपुर, जिला प्रशासन द्वारा आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम अंतर्गत 29 जुलाई 2025 को प्रातः 11 बजे सम्पूर्णता अभियान सम्मान…

संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह की तैयारियां जोरों पर।

बलरामपुर, छत्तीसगढ़ शासन योजना आर्थिक एंव सांस्कृतिक विभाग के निर्देशानुसार आकांक्षी विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले जिलो में केन्द्रीय…

एकलव्य आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की पूर्ति के लिए इंटरव्यू

बलरामपुर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने जानकारी दी है कि जिले के अंतर्गत संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालयों…

वन भूमि के अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्यवाही के दिये निर्देश

बलरामपुर, कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा एवं वनमण्डलाधिकारी श्री आलोक कुमार बाजपेयी ने विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम जतरो पहुंचकर…

आबकारी आरक्षक भर्ती हेतु परीक्षा जिले के 07 केंद्रों में आयोजित ।

बलरामपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई 2025…

You Missed

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।