Sun. Jun 7th, 2026

बिजलीकर्मी तबारक हुसैन के काटे गए दोनों हाथ । आरोपी संदीप ठाकुर भेजा गया जेल

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के थाना सनवाल क्षेत्र अंतर्गत बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी तबारक हुसैन एक कार्य के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना 22 मई 2025 को उस समय हुई जब जेई दानिस राजा के निर्देश पर तबारक हुसैन ट्रांसफार्मर के पास बिजली पोल में चढ़कर कार्य कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदनकर्ता वकील अंसारी, निवासी ग्राम पचावल, ने थाना सनवाल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका पुत्र तबारक पिछले तीन वर्षों से संविदा पर कार्यरत है। कार्य के दौरान उसने बिजली ऑफिस के कर्मचारी संदीप ठाकुर से अनुमति लेकर पोल पर चढ़कर काम शुरू किया। इसी दौरान संदीप ठाकुर द्वारा लापरवाहीपूर्वक बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई, जिससे तबारक हुसैन करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। इलाज के दौरान उसके दोनों हाथ कोहनी के नीचे से काटने पड़े।
मामले में आरोपी संदीप ठाकुर, निवासी जौराही, थाना रघुनाथ नगर, के खिलाफ अपराध क्रमांक 37/2025 धारा 125 (b), 110b, NS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे 13 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह ड्यूटी पर था और तबारक हुसैन ने उससे अनुमति ली थी, लेकिन उसके बाद भी उसने बिजली चालू कर दी, जिससे हादसा हुआ।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गजपति मिर्रे, सहायक उपनिरीक्षक रोशन लकड़ा, जी.आर. मरावी, आरक्षक कृष्णा सिंह मरकाम, विजय शुरूता सहित थाना सनवाल का पुलिस स्टाफ सक्रिय रहा।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed