Sun. Jun 7th, 2026

समस्त जिलों में बढ़ती बिजली बिल को लेकर कांग्रेस करेगी विभाग का घेराव ।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशानुसार आंदोलन का शंखनाद किया गया है, बता दें कि

छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार द्वारा चौथी बार आम जनता के जेब पर बोझ डालने का प्रयास करते हुए बिजली के दरों में बेतहाशा वृद्धि की गई है साथ ही कई उपभोक्ताओं के बिल कई गुना बढ़कर आ रहे हैं। आम जनता और किसानों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ रहा है।

 सूत्रों से मिली जनकारी के अनुसार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के आह्वान पर आम जनता और किसानों को न्याय दिलाने बिजली दर में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी को वापस लिए जाने को लेकर बिजली न्याय आंदोलन का शंखनाद किया गया है, जिसके तहत प्रदेश के सभी जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाना है।  दिनांक 16,17 व 18 जुलाई को ब्लॉक स्तर में विद्युत कार्यालय का घेराव तथा 22 जुलाई को जिला विद्युत कार्यालय का घेराव करने वाली है

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed