Sat. Mar 7th, 2026

रामानुजगंज वासियों को जल्द मिलेगा निजात: सीएमओ सुधीर कुमार।

रामानुजगंज नगर पालिका क्षेत्र में इन दिनों आवारा कुत्तों एवं मवेशियों की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। आए दिन सड़क पर घूमते आवारा पशुओं और कुत्तों के कारण दर्दनाक दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लेकर नगरवासी बेहद परेशान और भयभीत हैं। खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों एवं राहगीरों को इन जानवरों से भय बना रहता है।

नगरवासियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जब इस विषय पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधीर कुमार से सवाल किया गया, तो उन्होंने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए कहा कि नगर पालिका इस दिशा में सक्रियता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि, नगर में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर गठित टीम पहले ही कार्य में लग चुकी है। हम जल्द ही ऐसे स्थायी उपाय करेंगे जिससे आम जनता को राहत मिल सके। सीएमओ सुधीर कुमार ने यह भी विश्वास दिलाया कि कुछ ही समय में नगर को आवारा जानवरों से मुक्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस हेतु पशुओं को पकड़ने और उनके लिए सुरक्षित स्थान चिन्हित कर वहां रखने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके अलावा जनजागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों से भी सहयोग की अपील की जाएगी, ताकि जो लोग अपने पशुओं को खुला छोड़ते हैं, उन्हें भी जागरूक किया जा सके।

उन्होंने बताया कि यह समस्या केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि सभी नागरिक सहयोग करें, तो इस समस्या का समाधान और भी जल्दी हो सकता है।

अब देखना यह होगा कि रामानुजगंज नगर वासियों को इस समस्या से समाधान कब तक मिलता है यह तो आने वाला वक्त बताएगा

Related Post