
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की पहल आने वाले समय में महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जन विश्वास को और मजबूत करेगी, जहां ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक नहीं होतीं, खासकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को लेकर भी अनभिज्ञ रहती है। स्तन और ग्रीवा कैंसर महिलाओं में होने वाले दो सबसे सामान्य प्रकार के कैंसर हैं, लेकिन समय पर जांच और ईलाज से इन्हें पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में कैंसर जांच शिविर सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर के सफल संचालन में जिला अस्पताल की पूरी टीम, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

