Sat. Mar 7th, 2026

रामानुजगंज में तिरंगा कंसर्ट सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन।

बलरामपुर स्वतंत्रता दिवस-2025 के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। जिसमें स्कूली बच्चें, जनप्रतिनिधि, आमजन बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। इसी कड़ी में विकासखंड रामचन्द्रपुर के नगरपालिका परिषद रामानुजगंज में लरंगसाय चौक से टाऊन हाल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। सभी ने तिरंगा हाथ में लेकर देशभक्ति के नारों के साथ सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल, ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है जो याद दिलाता है कि आजादी हमें यूं ही नहीं मिली, इसके लिए हमारे अनगिनत वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी। हर घर तिरंगा अभियान इसी गौरवशाली इतिहास को हर नागरिक तक पहुंचाने का माध्यम है। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगरपालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष मुद्रिका सिंह, अन्य जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी श्री आनंद राम नेताम, जनपद सीईओ श्री रणवीर साय, तहसीलदार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजुद रहे।

Related Post