Sat. Mar 7th, 2026

छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक भर्ती हेतु कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन।

बलरामपुर, छत्तीसगढ़ व्यवसायीक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन हेतु संभावित परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी 05 अगस्त से 27 अगस्त 2025 तक व्यापम के पोर्टल में पंजीयन उपरांत सबमिट कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 14 सितंबर 2025 को दोपहर 02 बजे से संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए 08 सितंबर को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए व्यापम की वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है। व्यापम की वेबसाइट की लिंक में पंजीयन करने, ऑनलाईन फार्म भरने तथा अन्य किसी प्रकार की समस्या होने पर समाधान हेतु व्यापम के हेल्पलाइन नम्बर 07712972780 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Post