Sat. Mar 7th, 2026

रामानुजगंज में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

शासकीय लरंगसाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामानुजगंज में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर भारत माता चौक तक निकाली गई। भारत माता की प्रतिमा के समक्ष धूप- अगरबत्ती से पूजा-अर्चना कर मातृभूमि को नमन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रोज़ लिली बड़ा, जनभागीदारी प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री विकास गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि डॉ. राकेश गुप्ता, समाज सेवी आकाश तिवारी,राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री रमेश कुमार खैरवार सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा में देशभक्ति गीतों और नारों से नगर का वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र प्रेम और एकता का संदेश देना रहा।

Related Post