इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, उपाध्यक्ष श्रीमती बबली देवी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, अपर कलेक्टर श्री आर.एन. पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी श्री आनंद राम नेताम, जनपद सीईओ श्री दीपराज कांत, गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ एवं छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।
बलरामपुर, छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिला मुख्यालय बलरामपुर के ऑडिटोरियम भवन में छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति से सराबोर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

