Sat. Mar 7th, 2026

सूरजपुर पुलिस की कार्रवाई : एनएच पर मवेशी छोड़ने वालों पर मामला दर्ज।

सूरजपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए थाना विश्रामपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एनएच-43 एवं अंबेडकर चौक के समीत दो मवेशियों के टैग नंबर से उनके मालिकों की पहचान हुई, जिनमें तेजन प्रसाद राजवाड़े निवासी हर्राटिकरा थाना जयनगर एवं चंद्रेश्वर राजवाड़े निवासी कुंजनगर थाना जयनगर शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार पूर्व में भी दोनों को मवेशियों को खुले में न छोड़ने की समझाइश दी गई थी, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। खुले में छोड़े गए मवेशी न केवल यातायात बाधित कर रहे थे, बल्कि सड़क हादसों का कारण भी बन सकते थे। इस गंभीर लापरवाही पर थाना विश्रामपुर पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धारा 285 व 291 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि सड़कों पर मवेशी छोड़े जाते पाए गए तो संबंधित मालिकों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस पहल को सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Post