Sun. Jun 7th, 2026

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने संशोधित कार्यक्रम जारी

बलरामपुर,जिले के सभी पंचायतों में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए पूर्व में जारी निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्यक्रम (समय-अनुसूची) में संशोधन किया गया है। इसके अनुसार निर्वाचक नामावली तैयार करने का 1 जनवरी 2025 के प्रतिनिर्देश से निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्यक्रम (समय-अनुसूची) निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम(समय-अनुसूची) के द्वितीय चरण अंतर्गत मंगलवार 31 दिसम्बर 2024 को निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाकर दावा तथा आपत्तियां प्राप्त किया जाएगा। दावे-आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि सोमवार 6 जनवरी 2025 को अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित की गई है। दावा-आपत्तियों का निपटान गुरूवार 9 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि शुक्रवार 10 जनवरी 2025 तक है। प्रारूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि शनिवार 11 जनवरी 2025 है। निराकरण आदेश पारित होने के 5 दिवस के भीतर दावा-आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील की जा सकती है। मंगलवार 14 जनवरी 2025 तक परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों के प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में करने, चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौंपने तथा अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न करने की कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन बुधवार 15 जनवरी 2025 तक किया जाएगा।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed