Sun. Jun 7th, 2026

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जयंती के अवसर पर जनपद पंचायत रामचंद्रपुर में मनाया गया सुशासन दिवस।

  • भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के अवसर पर जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के उपाध्यक्ष वीडी लाल गुप्ता द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर उनके योगदान को याद किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता,जनपद अध्यक्ष शारदा सिंह जी जनपद सीईओ मनोज पैकरा, वसीम अंसारी, इम्तियाज अंसारी,अधिकारी रितु सिंह,पंचायत इंस्पेक्टर सुरेश सिंह,जनपद के बाबू बृजभूषण गुप्ता,वर्मा जी,तिवारी जी, एसबीएम अधिकारी कृष्णा विश्वकर्मा, जूठन मल टोप्पो, इंजीनियर विकास तिवारी,एवं जनपद के समस्त कर्मचारी गण मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने से हुई। इस अवसर पर वीडी लाल गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने भारतीय राजनीति में जो ऊंचाइयाँ हासिल कीं, उनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता। उनका जीवन एक प्रेरणा है, जो हमें सुशासन और राष्ट्र की सेवा के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को समझाता है।’’

इस अवसर पर श्री गुप्ता ने यह भी बताया कि अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में जो सुशासन स्थापित हुआ, वह आज के समय में भी प्रासंगिक है। सुशासन दिवस मनाने का उद्देश्य सरकार की पारदर्शिता, ईमानदारी, और जनता की सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को बढ़ावा देना है। श्री गुप्ता ने कहा, ‘‘आज के दौर में हमें अटल जी के आदर्शों को अपनाते हुए, हर स्तर पर सुशासन को लागू करने की आवश्यकता है। सुशासन का मतलब है प्रशासन की पारदर्शिता, जवाबदेही, और हर व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा करना। यही अटल जी के शासन का मूलमंत्र था।’’

उन्होंने कहा कि जनपद पंचायत रामचंद्रपुर में प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों से भी यह अपेक्षाएँ की जाती हैं कि वे जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाएँ ताकि जनता को किसी तरह की परेशानी न हो।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed