Sun. Jun 7th, 2026

बलरामपुर 157 रिक्त पदों के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन ।

बलरामपुर जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने Genus कंपनी के द्वारा 157 पद स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन के लिए केवल पुरूष अभ्यर्थी के लिए रिक्त है। इसके लिए 08 दिसम्बर 2025 को जनपद पंचायत बलरामपुर के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। आवेदित पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं इलेक्ट्रीशियन/इलेक्ट्रीकल में आईटीआई उत्तीर्ण हो।
इच्छुक आवेदक निर्धारित स्थल पर अपनी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति एक सेट छाया प्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ सहित उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते है।
Genus कंपनी के द्वारा 157 पद स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन के लिए कुसमी में 20 पद, बरियों में 10, चांदो में 10, रघुनाथनगर में 15, राजपुर में 15, रामानुजगंज में 15, रामचन्द्रपुर में 15, डौरा-कोचली में 10, शंकरगढ़ में 10, चलगली में 10, डीपाडीह में 10, सनावल में 12 तथा सलका में 5 पद रिक्त है।
आवेदक इस पद के लिए  erojgar पोर्टल एवं cg rojgar app  के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बलरामपुर एवं मोबाईल नंबर-07831299158, 9685672368 में संपर्क कर सकते है।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed