Sun. Jun 7th, 2026

तातापानी महोत्सव 2026 स्थल की नीलामी 29 दिसम्बर को।

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के तातापानी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव 2026 का आयोजन 14, 15 एवं 16 जनवरी 2026 को किया जाएगा। उक्त तातापानी महोत्सव में राज्य सहित पड़ोसी राज्यों के श्रद्धालुगण/व्यक्ति शामिल होते हैं। मेला महोत्सव में जिला प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें देश के प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुती होती है। साथ ही श्रद्धालुगण एवं व्यक्तियों के मनोरंजन के लिए झूला, मौत का कुआं तथा मीना बाजार इत्यादि लगाया जाता है तथा मेले में आने-जाने वाले वाहनों को व्यवस्थित रखने के लिए पार्किंग स्थल की भी व्यवस्था की जाती है। तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के व्यवस्थित आयोजन हेतु झूला, मौत का कुआं, मीना बाजार व पार्किंग स्थल का नीलामी द्वारा आबंटन किया जाना है। उक्त नीलामी में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्ति/फर्म एवं संस्था 29 दिसम्बर सुबह 10 बजे तक ग्राम पंचायत तातापानी में अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र में जमा कर सकते हैं। नीलामी की प्रक्रिया 29 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से तातापानी सामुदायिक भवन में आयोजित की गई है।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed