Sun. Jun 7th, 2026

15 जनवरी से विकासखण्ड स्तरीय खेल का शुभारंभ।

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल क्षेत्र में युवाओं को उनके रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को पहचान कर खिलाड़ी के रूप में तैयार करने हेतु सरगुजा ओलंपिक 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में कुल 12 खेलों के खेल प्रतियोगिताएं विकासखंड जिला एवं संभाग स्तर पर आयोजित किए जायेंगे।

जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित होगी प्रतियोगिताएं

प्रतियोगिता में 12 खेलों में एथलेटिक्स (100, 200, 400 मीटर लंबी कूद, ऊंची कूद शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, रिले रेस, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, कराटे, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, रस्साकशी केवल महिला सीनियर वर्ग के लिए, जिला स्तर पर हॉकी एवं कुश्ती की प्रतियोगिता की जानी है। ओलंपिक खेल आयु वर्ग अनुसार दो वर्गों में आयोजन किया जाएगा जिसमें जूनियर वर्ग में 14 से 17 वर्ष एवं सीनियर वर्ग में 17 से अधिक उम्र के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे।

खेल में शामिल होने 12 जनवरी तक कराएं पंजीयन

प्रतिभागी 12 जनवरी 2026 तक पंजीयन करा सकते हैं। तत्पश्चात 15 जनवरी से 18 जनवरी 2026 के मध्य विकासखंड स्तरीय, 22 जनवरी से 25 जनवरी तक जिला स्तरीय एवं 28 जनवरी से 31 जनवरी के मध्य संभाग स्तरीय खेल का आयोजन किया जाएगा। सरगुजा ओलंपिक में शामिल होने पंजीयन प्रक्रिया ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों पद्धति से किए जाने की सुविधा प्रदान की गई है। ऑनलाईन पंजीयन के लिए https://rymc.cg.gov.in/sargujaOlympic2025  इस लिंक के माध्यम से पंजीयन कर सकते है।

तीनों चरणों में विजेता प्रतिभागियों को किया जाएगा सम्मानित

सरगुजा ओलंपिक में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मोमेंटो, शील्ड, नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। विकासखंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेरिट प्रमाण पत्र, व्यक्तिगत विधा में मोमेंटो, दलीय विधा में शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं निर्धारित नगद राशि एवं मोमेंटो शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। संभाग स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी को प्रमाण पत्र, व्यक्तिगत विधा में 5000 एवं दलीय विधा में 10000 की राशि प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को प्रमाण पत्र, व्यक्तिगत विधा में 3000 एवं दलीय विधा में 6000 प्रदान की जाएगी। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को प्रमाण पत्र, व्यक्तिगत विधा में 2000 एवं दलीय विधा में 4000 की राशि प्रदान की जाएगी।

विकासखण्ड स्तरीय आयोजन समिति का गठन

कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने सरगुजा ओलंपिक के लिए विकासखंड स्तरीय आयोजन हेतु विकासखंड स्तरीय आयोजन समिति का गठन किया है। जिसके अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अध्यक्ष, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सदस्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सदस्य-सचिव, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी, मंडल संयोजक आदिम जाति अनुसूचित जनजाति विकास विभाग, विकासखंड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी स्कूल शिक्षा, उप अभियंता लोक निर्माण विभाग, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सदस्य होंगे।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed