Sun. Jun 7th, 2026

January 2026

शिक्षक पात्रता परीक्षा 3 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल।

बलरामपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 01 फरवरी 2026 को शिक्षक पात्रता 2026 परीक्षा आयोजित की गई…

शिक्षा विभाग एक्शन में: शिकायत के आधार पर तत्काल हटाए गए राजेश मिश्रा।

रामानुजगंज। शिक्षा विभाग ने भ्रष्टाचार से जुड़े एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वाड्रफनगर विकासखंड शिक्षा…

झोला छाप डॉक्टरों एवं झाड़-फूंक करने वालों के अब खैर नहीं

बलरामपुर-रामानुजगंज जिला कलेक्टर राजेन्द्र कटारा की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर तथा वनमण्डलाधिकारी आलोक बाजपेयी की उपस्थिति…

जल संरक्षण हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

बलरामपुर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखण्ड कुसमी के ग्राम पकरीटोली में जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने…

आकांक्षा टोप्पो के समर्थन में युवक की न्याय पदयात्रा,किसानों व आम जनता से मिला समर्थन आगे की रणनीति पर मंथन।

बलरामपुर। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो द्वारा किसानों और समाज से जुड़े मुद्दों को उठाए जाने के बाद…

डीईओ ने बैठक में परीक्षा सहित अन्य कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों की दिए दिशा-निर्देश।

बलरामपुर–रामानुजगंज। जिला शिक्षा अधिकारी एम. आर. यादव के निर्देशानुसार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बलरामपुर के सभागार में…

एरियर्स सहित अन्य मांगों को लेकर शालेय शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन।

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर का शिक्षा विभाग इन दिनों शिक्षकों के असंतोष को लेकर सुर्खियों में…

You Missed

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।