Thu. Apr 23rd, 2026

तकनीकी सहायक एवं एमटीएस पदों की पूर्ति हेतु निविदा आमंत्रित।

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में होने वाले भारत की जनगणना-2027 कार्य के लिए के समस्त तहसीलों एवं नगरीय निकायों में तकनीकी सहायक हेतु कुल 19 कार्मिकों तथा एम.टी.एस. (चतुर्थ श्रेणी) 01 कार्मिक की माह फरवरी 2026 से जून-2027 तक कुल 17 माह की अवधि के लिए एजेन्सी के माध्यम से नियुक्ति किया जाना है। इस हेतु इच्छुक पंजीकृत फर्मों/प्लेसमेंट एजेंसी/लेबर सप्लायर/कॉन्ट्रैक्टर /रजिस्टर एनजीओ से 30 जनवरी 2026 को अपरान्ह 03.00 बजे तक बन्द लिफाफे में दर कार्यालय कलेक्टर में आमंत्रित किया गया है। प्राप्त निविदा 30 जनवरी 2026 को शाम 4 बजे खोला जायेगा। निविदा की शर्ते, निविदा का प्रारूप आदि विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट  www.balrampur.cg.gov.in एवं कार्यालय के सूचना पटल में अवलोकन किया जा सकता है।

Related Post