Sun. Jun 7th, 2026

एरियर्स सहित अन्य मांगों को लेकर शालेय शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन।

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर का शिक्षा विभाग इन दिनों शिक्षकों के असंतोष को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। शालेय शिक्षक संघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एरियर्स सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शिक्षा विभाग के कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। संघ ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो 21 जनवरी 2026 को बीईओ कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। शिक्षक संघ का कहना है कि पिछले दो वर्षों से अधिक समय से पदोन्नत प्रधान पाठक, एलबी संवर्ग के शिक्षक तथा नवीन नियुक्त सहायक शिक्षकों का एरियर्स भुगतान लंबित पड़ा हुआ है। बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक उन्हें उनके देय राशि का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे शिक्षकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। संघ ने कहा कि आर्थिक संकट के कारण कई शिक्षक परेशानियों का सामना कर रहे हैं, बावजूद इसके विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कार्यालय में संलग्न बाबू को लेकर भी शिक्षकों में भारी रोष है। संघ का आरोप है कि राज्य स्तर से उक्त बाबू को हटाने के आदेश जारी होने के बावजूद वह अब भी कार्यालय में कार्यरत है और अधिकांश समस्याओं की जड़ वही है। संघ का मानना है कि एरियर्स भुगतान सहित अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में जानबूझकर देरी की जा रही है। शिक्षक संघ ने पूर्व में दिए गए ज्ञापनों का हवाला देते हुए कहा कि यदि इस बार भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि बीईओ कार्यालय का घेराव एवं अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से प्रदीप चौबे, राज वैभव सिंह, संजय यादव, नंद गुप्ता, सिम्मी गुप्ता, विभा कश्यप, नीमा गुप्ता, ममता ठाकुर, माइकेला लकड़ा, साधना एक्का, ममता मिंज, माधुरी साहू, कमल नयनी, सोनिया ओयमा सहित सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed