Sun. Jun 7th, 2026

शिक्षा विभाग एक्शन में: शिकायत के आधार पर तत्काल हटाए गए राजेश मिश्रा।

रामानुजगंज। शिक्षा विभाग ने भ्रष्टाचार से जुड़े एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वाड्रफनगर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ लेखापाल राजेश मिश्रा को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी एम. आर. यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 27 जनवरी को शिकायतकर्ता शिवा यादव, सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) द्वारा लेखापाल के कार्य कर रहे राजेश मिश्रा के विरुद्ध शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि परिवीक्षा अवधि समाप्ति का प्रस्ताव भेजने के एवज में लेखापाल द्वारा अवैध रूप से धनराशि (रिश्वत) की मांग की गई। उक्त शिकायत कलेक्टर महोदय, बलरामपुर-रामानुजगंज के समक्ष जनदर्शन में प्राप्त हुई थी, जिसे अग्रेषित कर जिला शिक्षा विभाग कार्यालय भेजा गया। प्राप्त शिकायत के अवलोकन पर प्रथम दृष्टया यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के अंतर्गत शासकीय सेवक के कर्तव्यों एवं आचरण के प्रतिकूल पाया गया, जिसे गंभीर अनुशासनात्मक विषय मानते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।

प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वतंत्र जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। समिति में श्रीमती आशारानी टोप्पो, सहायक संचालक योजना (कार्यालयीन), विजय कुशवाहा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामचन्द्रपुर तथा फुलमनी एक्का, प्राचार्य शासकीय माध्यमिक विद्यालय जामवन्तपुर को शामिल किया गया है। समिति को निर्देशित किया गया है कि वह संबंधित पक्षों के कथन, उपलब्ध अभिलेखों एवं साक्ष्यों के आधार पर विस्तृत जांच कर 15 दिवस के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। जांच अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के प्रभाव या हस्तक्षेप की संभावना को देखते हुए लेखापाल के कार्य कर रहे राजेश मिश्रा को तत्काल प्रभाव से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तातापानी, विकासखंड बलरामपुर में आगामी आदेश तक संलग्न किया गया है। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह संलग्नीकरण दंडात्मक नहीं, बल्कि प्रशासनिक एवं जांच की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

Related Post

अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल जब्त बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले में अवैध ईंधन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील शंकरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संग्रहित एवं परिवहन किए जा रहे पेट्रोल और डीजल को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुल पांच मामलों में पेट्रोल एवं डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन की पुष्टि होने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल जब्त किया। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और परिवहन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे जनसुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के सुचारु एवं नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध भंडारण, कालाबाजारी, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल अथवा अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण या परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

You Missed