Thu. Apr 23rd, 2026

बजट में बलरामपुर जिले के लिए कई घोषणाएं विकास की गति को मिलेगी रफ्तार।

छत्तीसगढ़ वित्तमंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के द्वारा प्रस्तुत बजट में जिले के लिए भी कई घोषणाएं की गई है, जिसके अंतर्गत सड़कों का प्रावधान रोड नेटवर्क हेतु बलरामपुर से रामानुजगंज रिंग रोड के लिए 10 करोड का प्रावधान, साथ ही विकासखण्ड शंकरगढ़ से सुहेला-कांसाबेल तक टू-लेन सड़क निर्माण का प्रावधान किया गया है। सरगुजा-जशपुर विकास प्राधिकरण के लिए 75 करोड़, आलू प्रदर्शन विकास योजना के तहत आलू प्रोत्साहन के लिए बजट का प्रावधान किया गया है, जिसमें शंकरगढ़ भी शामिल है। इसी प्रकार जिले में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बलरामपुर में साइबर थाना स्थापित किया जाएगा।


जिलेवासियों ने किया बजट का स्वागत जिले के निवासियों ने इस बजट का स्वागत किया है। पस्ता निवासी सुषमा मिंज ने बजट को जनहितैषी बताते हुए कहा कि इससे महिलाओं और ग्रामीण परिवारों को विशेष लाभ मिलेगा। राजपुर निवासी शुभम सोनी ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार से जुड़े प्रावधान सराहनीय हैं। बलरामपुर निवासियों ने इसे विकास का बजट बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश की अधोसंरचना मजबूत होगी। साथ ही किसानों और आम नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया गया है, जो राज्य को नई दिशा देगा।

Related Post